आरा, अक्टूबर 18 -- भोजपुर में उद्गम और आरोही पत्रिकाओं का विमोचन Ara News: आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भोजपुर शिक्षा विभाग की ओर से प्रकाशित मासिक पत्रिका उद्गम के 18वें व 19वें संयुक्तांक और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की पत्रिका आरोही के प्रवेशांक का विमोचन डीईओ मानवेन्द्र कुमार राय ने जिला शिक्षा कार्यालय के सभागार में किया। इस बार की उद्गम पत्रिका स्वतंत्रता दिवस व शिक्षक दिवस पर आधारित है। मौके पर डीपीओ स्थापना नाजिश अली सहित आरोही व उद्गम की संपादकीय टीम उपस्थित थी। विमोचन के बाद डीईओ व डीपीओ ने कहा कि आरोही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की गृह पत्रिका है, जिसमें कस्तूरबा विद्यालय के ही छात्राओं, वार्डेन व शिक्षिकाओं के लिखे आलेख, अनुभव एवं फीचर प्रकाशित किए गए हैं। आरोही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों को समर्पित...