आरा, अगस्त 19 -- Ara News: -650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत आयोजन आरा, हमारे संवाददाता। कलेक्ट्रेट से गुरु संत रविदास की 'कलश यात्रा' बुधवार को निकली गई। इसका आयोजन 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत किया गया। कलश यात्रा यहां से विद्या भवन होती हुई निकली, जिसका समापन शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में हुआ। डीएम तनय सुल्तानिया के निदेशानुसार श्री गुरु संत रविदास की जयंती के अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी और जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष दुर्गा राज की ओर से हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा रवाना की गई। कलश यात्रा में जिला युवा खेल एवं संस्कृति पदाधिकारी, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, विकास मित्र, आरा सदर की जीविका दीदियां एवं अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्यों सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने...