Ara News: कलाकार महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर जोर
आरा, अगस्त 26 -- Ara News: आरा। संगीत कलाकार महासंघ सेवा समिति की भोजपुर जिला इकाई की बैठक बौद्ध आश्रम कारीसाथ में वरीय व्यास सह शिक्षक नित्यानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला मुख्य मीडिया प्रभारी कन्हैया व्यास ने किया। मुख्य अतिथि जिला संयोजक गोपाल यादव और विशिष्ट अतिथि जिला सचिव व्यास रमाशंकर सिंह उपस्थित रहे। गोपाल यादव ने कहा कि संगठन का विस्तार जिले के हर गांव तक किया जाएगा। रमाशंकर सिंह ने कहा कि छोटे-बड़े सभी कलाकारों को जोड़कर महासंघ को सशक्त बनाया जाएगा और कलाकारों को हर स्तर पर सहयोग दिया जाएगा। अमर अकेला ने कलाकारों को एक परिवार बताया, जबकि पवन बाबा ने संगठन को समाज की शक्ति बताया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: केके सिंह कॉलोनी में नई पूजा समिति का गठन कन्हैया यादव ने आपसी मतभेद दूर कर कलाकारों में प्रेम और एकता बढ़ाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.