Ara News: करनामेपुर मे शांति समिति की बैठक
आरा, अक्टूबर 4 -- Ara News: शाहपुर। दुर्गापूजा के मद्देनजर करनामेपुर थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक की गई। थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक मे थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने उपस्थित लोगों से शांतिपूर्वक सद्भावना के माहौल में मिलजुल कर खुशी-खुशी दुर्गा पूजा का पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से असामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की गलत एवं असामाजिक गतिविधि करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार, एसआई फूल कुमारी, दिनेश मिश्र, श्रीभगवान सिंह, विजय शंकर पाठक, भुअर पांडे, बबलू मिश्र, लोकी मिश्र, विजय मिश्र आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.