आरा, अगस्त 8 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। तरारी विधायक विशाल प्रशांत के विशेष प्रयास एवं प्रखंड 20 सूत्री कार्यालय तरारी की पहल पर बिजली की चपेट में आने से जान गंवाने वाली किशोरी के पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। बता दें कि तरारी पंचायत के बंधवा गांव निवासी चंदेश्वर सिंह चंद्रवंशी की 13 वर्षीया पुत्री मधु कुमारी की हाल ही में विद्युत करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई थी। हादसे के उपरांत विधायक के संज्ञान में मामला आने पर विभागीय प्रक्रिया को त्वरित गति से पूरा कराया। कार्यपालक अभियंता (विद्युत) जगदीशपुर ने मुआवजे के रूप में मिले चार लाख रुपये का चेक मृतका के पिता चंदेश्वर सिंह को बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह की मौजूदगी में सौंपा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...