आरा, अगस्त 10 -- Ara News: -संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव की वर्कशॉप में सोमवार की दोपहर हादसा -इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव स्थित ब्रह्म बाबा के समीप वेल्डिंग दुकान में करंट की चपेट में आने से एक वेल्डिंग मिस्त्री की मौत हो गयी। करंट के झटके से गिरने और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी जान चली गयी। इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद अफरातफरी मची रही।

मृतक के परिवार के बारे में मृत वेल्डिंग मिस्त्री चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहान गांव निवासी शिवजी शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक शर्मा था। फुफरे भाई हरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभिषेक शर्मा तीर्थकौल गांव स्थित ब्रह्म बाबा के ...