Ara News: करंट की चपेट में आने से किसान जख्मी
आरा, जुलाई 23 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खननी खुर्द गांव में करंट की चपेट में आने से किसान सुरेन्द्र सिंह जख्मी हो गये। जख्मी सुरेन्द्र सिंह खननी खुर्द निवासी डोमा सिंह के पुत्र हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुरेन्द्र सिंह खेत में काम कर रहे थे। इस बीच करंट की चपेट में आकर जख्मी हो गये। खेत के बगल में ही एक किसान ने नर्सरी में लगे धान के बिचड़ा को नंगे तार से घेर दिया था और नीलगाय से बिचड़ा को बचाने के लिए बिजली का करंट दौड़ा दिया था। इस बात की जानकारी सुरेन्द्र सिंह को नहीं थी और वे करंट की चपेट में आ गये। आनन - फानन में परिजन आरा सदर अस्पताल ले गये, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.