Ara News: कण-कण में शक्तिरूप से व्याप्त हैं जगदंबा : आचार्य भारतभूषण
आरा, अक्टूबर 18 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् और सनातन-सुरसरि सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में हनुमत्सदन फ्रेंड्स कॉलोनी में शारदीय नवरात्र पर पूजन-अर्चन हुआ। चंदवा मोड़ के भव्य पंडाल में मां दुर्गा की राजोपचार पूजा और काशी से आए विद्वानों द्वारा दिव्य आरती हुई। प्रवचन में शक्तिपीठाध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पांडेय जी महाराज ने कहा कि जगदंबा कण-कण में व्याप्त हैं, वे ही सृष्टि, स्थिति और संहारकारिणी हैं। असुर और अराजक तत्वों का नाश कर सभी प्राणियों की रक्षा करती हैं। मौके पर पं. मधेश्वर नाथ पांडेय, मुरारी मोहन ओझा, पवन सत्यार्थी, डॉ. श्रीधर तिवारी समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: आस्था व भक्ति के साथ शृंगार रस में डूबा जिला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.