आरा, अक्टूबर 8 -- औचक निरीक्षण में कार्यालयों और विद्यालय की स्थिति की जांच Ara News: छात्रों के जवाब पर जगदीशपुर एसडीओ ने जताई नाराजगी जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर एसडीओ ओम प्रकाश लाल ने गुरुवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों व विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी जांची गई। अचानक हुई जांच से कार्यालयों में हलचल रही। निरीक्षण के दौरान जगदीशपुर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय और जगदीशपुर मनरेगा कार्यालय का जायजा लिया गया। सीडीपीओ के अनुपस्थित रहने पर जानकारी लेने पर बताया गया कि वे दिल्ली में तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होने गई हैं। सीडीपीओ कार्यालय की पांच महिला पर्यवेक्षकों (एलएस) के बारे में भी जांच की गई। वे कार्यालय में नहीं मिलीं। बताया गया कि वे क्षेत्र में...