Ara News: ओझवलिया में विधायक का जनसंवाद, दियरांचल की समस्याओं के निदान का भरोसा
आरा, नवम्बर 3 -- Ara News: शाहपुर, निज संवाददाता। शाहपुर प्रखंड के पैतृक गांव ओझवलिया में विधायक राकेश रंजन ओझा की ओर से मंगलवार को जनसंवाद का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया, जबकि जनसमस्याओं से जुड़े अन्य कार्यों के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों के पास भेज दिया। मुख्य रूप से दियरांचल क्षेत्र की ज्वलंत समस्याएं जैसे बाढ़-कटाव, जर्जर सड़कों, स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी और आवागमन की कठिनाइयों को लेकर लोगों ने अपनी बात रखी। इस पर विधायक ने कहा कि वे दियरांचल क्षेत्र की समस्याओं के निदान को लेकर पूरी तरह कृतसंकल्पित हैं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.