आरा, नवम्बर 3 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। लोक आस्था के महापर्व चार दिवसीय छठ महाव्रत को लेकर पीरो अनुमंडल प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।मं गलवार को महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पीरो के ओझवलिया नहर छठ घाट और बहरी महादेव धाम छठ घाट समेत अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख छठ घाटों का अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और घाटों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने घाटों की वर्तमान स्थिति का मुआयना किया और मौके पर मौजूद कार्यपालक पदाधिकारी मेघा कुमारी को कई महत्वपूर्ण और आवश्यक दिशा-...