Ara News: एससी-एसटी कर्मचारी संघ चलायेगा सदस्यता अभियान
आरा, अगस्त 9 -- Ara News: आरा। अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ की बैठक कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय भेलाई में रविवार को की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्वेश राम ने की और संचालन सचिव डॉ. रमेश कुमार ने किया। स्वतंत्रता दिवस पर आरा कचहरी स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संघ की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने व प्रखंड कमेटी के गठन करने विचार विमर्श किया गया। बैठक में आनंद मोहन निराला, श्याम सुंदर कुमार राम, राजकुमार, जगदीश चंद्र बोस, गोपाल जी प्रसाद, सुनील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.