Ara News: एसबी कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम
आरा, जुलाई 6 -- Ara News: आरा। एसबी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट दो के तत्वावधान में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत कॉलेज परिसर को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर में कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ मीना कुमारी और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनीषा कुमारी की ओर से पौधा लगाकर की गई। इसके बाद एक पेड़ मां के नाम और पर्यावरण को बचाने के संकल्प के साथ कॉलेज के विभिन्न विभागों में 50 से अधिक पौधों का वितरण किया गया। मौक़े पर भूगोल विभाग के डॉ सद्दाम हुसैन, डॉ मुन्ना कुमार ज्योति, डॉ महताब इमाम एवं अन्य विभाग के शिक्षक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण साथ ही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.