Ara News: एसबी कॉलेज के सहायक बृजमोहन सिंह के निधन पर शोकसभा
आरा, अक्टूबर 9 -- Ara News: आरा। एसबी कॉलेज के सेवानिवृत्त सहायक बृजमोहन सिंह का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन से महाविद्यालय परिवार में शोक छा गया। उन्होंने कई वर्षों तक महाविद्यालय में सेवाएं दी थी। प्राचार्य डॉ. पूनम कुमारी की अध्यक्षता में महाविद्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा में वक्ताओं ने बृजमोहन सिंह के लंबे सेवाकाल और योगदान को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। मौके पर डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ. मिथिलेश कुमार गिरी, डॉ. आदित्य कुमार आनंद, डॉ. उमेश कुमार राय, डॉ. राकेश कुमार, रमेश राय, सुमीर शर्मा,कृष्ण भास्कर समेत कई शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.