Ara News: एसपी ने महादलित बच्चों से किया संवाद
आरा, सितम्बर 27 -- Ara News: कहा : अच्छे-बुरे काम की पहचान कर जीवन में आगे बढ़ें कोईलवर, एक संवाददाता। भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने गीधा सामुदायिक भवन में महादलित बच्चों से संवाद कर उन्हें पढ़ाई और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। नई आशा के सेतु केंद्र के बच्चों और अलका सिलाई सह पढ़ाई केंद्र की बच्चियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे और बुरे काम की पहचान कर जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने बच्चों से स्वच्छता, स्नान, घर की सफाई और पढ़ाई के फायदे पर संवाद किया। नशे के दुष्परिणाम बताते हुए कहा कि गुटखा, जर्दा और शराब पर खर्च होने वाले पैसे से परिवार की आर्थिक स्थिति और शरीर दोनों बर्बाद होते हैं। उन्होंने बच्चों को नशा करने वाले परिजनों को समझाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने टोले के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने तथा जन्म प्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.