Ara News: एसडीओ ने 20 मामलों का किया ऑन स्पॉट निपटारा
आरा, जुलाई 6 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए सेवा, संवाद, सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने खुद मौजूद रहकर दूरदराज के गांवों से आए फरियादियों की शिकायतों को बेहद गंभीरता से सुना। शिविर के दौरान 20 फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन एसडीओ के समक्ष प्रस्तुत किए। मामले की संवेदनशीलता और तात्कालिकता को देखते हुए एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी 20 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया। त्वरित समाधान मिलने से दूर-दराज से आए ग्रामीणों ने काफी राहत महसूस की। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने बताया कि सेवा, संवाद, सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और प्रशासन के बीच स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.