आरा, अक्टूबर 10 -- Ara News: आरा। स्थानीय एसएन मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेयर इंदु देवी, पूर्व विधायिका आशा देवी, सर्व नारायण सिंह एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष विजय माला देवी, प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रन वेल्फेर एसोसिएशन की भोजपुर अध्यक्ष डॉ स्मिता सिंह, स्कूल के प्रबंध निदेशक जन्मेजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित एक से बढ़कर एक कामकाजी मॉडल्स व चार्ट्स प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे मुख्य अतिथि ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की बारीकियों को समझा और उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की। कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र...