आरा, अक्टूबर 10 -- Ara News: आरा। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने विशेष गहन पुनरीक्षण को मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रक्रिया बतायी है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध एसआईआर दस्तावेज के अनुसार देश में लगभग 95 करोड़ मतदाताओं में से करीब 82 करोड़ मतदाताओं की ओर से गणना प्रपत्र भरे गए हैं, जो कुल मतदाताओं का लगभग 88 प्रतिशत है। ये आंकड़े देशव्यापी संदर्भ में हैं, जिन्हें भोजपुर जिले के आंकड़ों के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। दस्तावेज में कुछ मतदाताओं के नाम अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा दोहरे पंजीकरण के कारण अंतिम सूची में शामिल नहीं होने का उल्लेख है। हालांकि किसी भी व्यक्ति के नाम की स्थिति स्पष्ट करने के लिए संबंधित मतदाता सूची और निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया के आधार पर जांच आवश्यक है...