आरा, अगस्त 7 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से महंत महादेवानंद महिला कॉलेज, आरा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गोढ़ना रोड और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति शपथ मेगा अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हैं और उन्हें स्वस्थ, अनुशासित व मूल्यपरक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने छात्राओं से नशामुक्त भारत का संदेश समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया। ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रतिनिधियों ने मानसिक स्वास्थ्य, आत्मसंयम, सकारात्मक सोच और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्म-जागरूकत...