Ara News: एनसीसी कैडेटों ने साइकिल रैली निकाल दिया एकता का संदेश
आरा, अक्टूबर 31 -- Ara News: राष्ट्रीय एकता दिवस आरा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय एकता दिवस पर शनिवार को 5 बिहार बटालियन एनसीसी आरा की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट के पास से साइकिल रैली सह जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से कैडेटों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें 250 एनसीसी कैडेटों, पांच सहयोगी एनसीसी अधिकारियों, आठ सैन्य प्रशिक्षकों और एक महिला कैडेट प्रशिक्षक ने भाग लिया। रैली के दौरान कैडेटों ने आम लोगों को सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसबी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.