आरा, सितम्बर 28 -- Ara News: दूसरे दिन चार तकनीकी सत्र का हुआ आयोजन, जीआईएस तकनीक पर भी हुई चर्चा आईआईटी पटना की डॉ. प्रियंका त्रिपाठी ने बताया मेजर-माइनर प्रोजेक्ट पाने का तरीका आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंगीभूत एचडी जैन कॉलेज में चल रहे छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के दूसरे दिन बुधवार को रिसर्च मेथडोलॉजी, एकेडमिक राइटिंग एंड पब्लिकेशन एथिक्स विषय पर चार तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम राजभवन, पटना (लोक भवन) की ओर से प्रायोजित और मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर, आईआईटी पटना के सहयोग से आयोजित हो रहा है। शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नरेन्द्र कुमार ने मुख्य वक्ता आईआईटी पटना के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका त्रिपाठी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। ...