आरा, अगस्त 13 -- Ara News: 63 व 100 केवी के ट्रांसफार्मर पर ओवरलोडिंग बनी मुख्य समस्या एसडीओ नवीन कुमार के आश्वासन पर शांत हुआ मामला देर रात गांव में लगाया गया 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के आनर गांव में पिछले एक महीने से बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से आजिज आकर गुरुवार को दर्जनों ग्रामीणों ने बिहिया स्थित बिजली कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन और हंगामा किया।

ग्रामीणों का प्रदर्शन उग्र ग्रामीणों ने इस दौरान लगभग एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रखी। बिजली नहीं मिलने से गांव में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भीषण परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 63 और 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। जब भी एक ट्रांसफार्मर जलता था, तो उसका सारा लोड दूसरे ट्रांसफार्मर पर डाल दिया जाता था। अत्यधिक लोड पड़...