आरा, जुलाई 12 -- Ara News: कोईलवर, एक संवाददाता। कुल्हड़िया पंचायत के उप सरपंच रहे राजू कुमार के असामयिक निधन पर रविवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। ग्राम कचहरी में उपस्थित लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान, कर्तव्यनिष्ठा, ग्राम विकास के प्रति समर्पण, सरल स्वभाव व उत्कृष्ट व्यक्तित्व को स्मरण किया। सरपंच सह अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में उपमुखिया सुरेंद्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष गोलू कुमार, पंचायत सचिव चंदन कुमार, न्यायमित्र संदीप कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, लालजी यादव, बलिराम महतो, सूर्यनाथ महतो उर्फ मास्टर साहेब, कनहैया सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, पिंकु कुमार, राजकुमार, गणेश चौधरी, ग्राम कचहरी के पंच, वार्ड सदस्य सहित स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। शोक सभा के अंत में दिवंग...