आरा, अगस्त 16 -- Ara News: -स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डीएम और एसपी की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता रमना मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को सभी पुलिस प्लाटूनों की ओर से भव्य एवं अनुशासित मार्च पास्ट किया गया। शानदार और उत्कृष्ट परेड प्रस्तुत किया गया। बेहतरीन अनुशासन एवं प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन द्वारा परेड कमांडर और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को डीएम तनय सुलतानिया और एसपी राज की ओर से सम्मानित किया गया। विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। डीएसपी सुधा राज के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस पर शानदार परेड का आयोजन किया गया। इसके लिए परेड प्रथम कमांडर पुलिस उपाधीक्षक सुधा राज और द्वितीय परेड कमांडर ...