Ara News: ई रिक्शा पलटने से शिक्षा सेविका समेत चार जख्मी, दो रेफर
आरा, अक्टूबर 27 -- Ara News: दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने किया रेफर सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के खड़ांव कानी पुल के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर के चकमा देने से एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर चाट में पलट गया। हादसे में शिक्षा सेविका समेत चार लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार करीब दस बजे ई-रिक्शा पर सवार होकर सभी लोग सहार प्रखंड मुख्यालय आ रहे थे। इसी दौरान खड़ांव कानी पुल के समीप अंधारी की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को चकमा दे दिया। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और ई-रिक्शा सड़क किनारे चाट में पलट गया। हादसे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.