आरा, अगस्त 22 -- Ara News: -लाइसेंसधारी को ही जुलूस निकालने की अनुमति मिलेगी

पर्व की बैठक एवं समीक्षा आरा, हमारे संवाददाता। ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति संधारण को ले समाहरणालय सभागार में जिला शांति समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। अध्यक्षता डीएम मनेश कुमार मीणा और एसपी अवधेश दीक्षित ने की। इस दौरान जुलूस के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। निर्देश दिया गया कि निर्धारित नियमों एवं अनुज्ञप्ति के अनुरूप केवल लाइसेंसधारी व्यक्ति और आयोजक को ही जुलूस निकालने की अनुमति होगी। जुलूस के लिए रूट चार्ट पूर्व से निर्धारित कर उसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सुविधाओं का प्रावधान नगर आयुक्त...