आरा, जुलाई 18 -- Ara News: -भोजपुर के बिहिया नगर के वार्ड नंबर छह में शनिवार की सुबह हुआ हादसा -खेल रहे दोनों मासूम बच्चों पर भरभरा कर गिर पड़ी दीवार, दादा भी घायल -नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे के लिए की सड़क जाम, टायर जला रोष जताया -जाम से बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर डेढ़ घंटे तक बाधित रहा आवागमन आरा/बिहिया। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बिहिया नगर के वार्ड नंबर छह में शनिवार की सुबह खेल रहे दो बच्चों पर ईंट की दीवार गिर पड़ी। इसमें दबने से दोनों मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। एक की मौके पर मौत हो गयी, जबकि दूसरे ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृत बच्चों में बिहिया नगर वार्ड नंबर छह (धोबिया मोहल्ला) निवासी साजन कुमार रजक के तीन वर्षीय पुत्र शिवांश रजक उर्फ कल्लू और राहुल रजक के तीन वर्षीय पुत्र अंकित कुमार शामिल हैं...