Ara News: इलाज कराने जा रही महिला चलती बाइक से गिरी, मौत
आरा, सितम्बर 2 -- Ara News: -मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव में बुधवार दोपहर हुआ हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरा-चांदी रोड पर जमीरा गांव में बुधवार को बाइक से गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। इलाज कराने आरा जाने के दौरान वह चलती बाइक से गिर पड़ी। सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत महिला जमीरा गांव निवासी संतोष ठाकुर की 48 वर्षीया पत्नी माधुरी देवी थीं। हादसे को लेकर गांव में देर तक अफरातफरी मची रही। महिला के दामाद ने बताया कि उनकी सास की तबीयत खराब थी। उनका इलाज कराने के लिए वे अपनी पत्नी के साथ उन्हें बाइक से आरा के एक निजी अस्पताल ले जा रहे था। इस दौरान जमीरा गांव में ही वह अचानक असंतुलित होकर चलती बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। तब उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.