Ara News: इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
आरा, अक्टूबर 31 -- Ara News: सहार, संवाद सूत्र। सहार प्रखंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का 42वां शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान भी चलाया गया। अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हसबुद्धीन अंसारी ने की, जबकि मंच संचालन प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व एवं देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। मौके पर सुभाष मौआर,गोपाल कृष्ण गोखले,कादिर आलम, नदीमुल हक, नफीस कुरैशी, लाल बाबू साव,कमलेश कुमार राम,विनय कुमार, रोहित कुमार, राम केशवर, लक्की एवं अजमत अली सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: इंदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.