आरा, अक्टूबर 8 -- आरा में इंडिया गठबंधन का लोकतंत्र बचाओ मार्च Ara News: आरा, एक संवाददाता। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से ज्ञानेश हटाओ-लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष बीरबल यादव ने किया और संचालन भाकपा माले नेता दिलराज प्रीतम ने किया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश हटाओ-लोकतंत्र बचाओ, वोट हमारा-अधिकार हमारा सहित लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा से जुड़े नारे लगाए। नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब पारदर्शिता और निष्पक्षता के माध्यम से दिया जाना चाहिए। साथ ही ज्ञानेश कुमार को अविलंब पद से हटाते हुए उन्हें गिरफ्तार करना होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने कहा कि यदि चु...