आरा, अक्टूबर 3 -- Ara News: पूर्व के विवाद में नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ में छह सितंबर को छात्र को मारी गयी थी गोली दानापुर स्थित होटल से गिरफ्तार आरोपित के पास से एक कार और एक मोबाइल बरामद छात्र के बयान पर मोहल्ले के ही दो लड़कों के खिलाफ दर्ज करायी गयी थी प्राथमिकी फोटो 2 : आरोपित की गिरफ्तारी की जानकारी शनिवार को देते सदर एसडीपीओ वन सुशील कुमार। आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नवादा थाने की पुलिस ने अनाइठ बाजारी मोहल्ला निवासी इंटर के छात्र कृष राज को गोली मारने के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह अनाइठ बाजारी मोहल्ला निवासी स्व. मुन्ना यादव का पुत्र अनीश यादव है। वह कांड का नामजद आरोपित है। शुक्रवार की शाम पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के उसरी शिवाला मोड़ स्थित एक होटल से इसे गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक कार और मोबाइल बरा...