Ara News: आहर में डूबने से अधेड़ की मौत
आरा, अगस्त 19 -- Ara News: अगिआंव। भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र के धोबड़ी गांव के समीप आहर में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा मंगलवार की देर शाम का बताया जा रहा है। मृत बुजुर्ग धोबड़ी गांव निवासी 55 वर्षीय राज कुमार साह थे। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची, लेकिन परिजनों की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि बुजुर्ग धोबड़ी और बड़गांव के बीच आहर किनारे पुल पर बैठे थे। तभी अचानक आहर में गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Ara News: खाद डालने गये युवक की आहर में डूबने से मौत, दूसरे दिन मिला शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.