आरा, अक्टूबर 7 -- Ara News: -चरपोखरी थाना क्षेत्र के बेताड़ी गांव में मंगलवार की शाम हुआ हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बेताड़ी गांव में मंगलवार की शाम भैंस चराने गए एक किसान की आहर में डूबने से मौत हो गई। मृत किसान बेताड़ी गांव निवासी स्व. जई राम के 69 वर्षीय पुत्र जगदीश राम थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम किसान जगदीश राम भैंस चराने के लिए बधार में गए हुए थे। भैंस लेकर लौटने के क्रम में आहर पार करने के दौरान वे डूब गए। काफी देर तक वे घर नहीं लौटे, तो उनकी खोजबीन शुरू की गयी।

खोजबीन के दौरान उसी क्रम में परिजन आहर के किनारे पहुंचे, तो पर उनकी गंजी, लुंगी और डंडा मिला। इस आधार पर उनके आहर में डूबने की आशंका हुई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से आहर में खोजबीन शुरू की गयी। काफी प्रयास के बाद उनके ...