आरा, अक्टूबर 5 -- Ara News: तरारी सीएचसी में आशा दिवस सह समीक्षा बैठक पीरो/तरारी, संवाद सूत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरारी के सभागार में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव गांधी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय आशा दिवस सह प्रशिक्षण व समीक्षा बैठक की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ता और आशा फैसिलिटेटर शामिल हुईं।

बैठक का मुख्य विषय बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और डिजिटल प्लेटफार्मों के पारदर्शी संचालन पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं को एनसीडी पोर्टल, एफपीएलएमआईएस पोर्टल, भव्य एम आशा और अश्विन पोर्टल के उपयोग का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं व सेवाओं से जुड़ी रिपोर्टिंग को समय प...