आरा, जुलाई 7 -- Ara News: -शहर के चार स्थानों पर पिंक शौचालय बनाने की है योजना -दो स्थानों पर पिंक शौचालय बनाने के लिए स्थान चिह्नित आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) की मदद से कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) फंडिंग के तहत महिलाओं के लिए विशेष पिंक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। यह सुविधा महिलाओं की सुरक्षा, स्वच्छता और गरिमा को ध्यान में रखते हुए बनाई जायेगी। आरा नगर निगम क्षेत्र में चार पिंक शौचालय आईआरएफसी के सीएसआर फंड से बनाने की योजना है। फिलहाल दो शौचालय तैयार किये जायेंगे। इसके लिए नगर निगम की ओर से स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Ara News: आरा में रेलवे वित्त निगम की मदद से बनेगा पिंक शौचालयस्थान चिह्नन रमना मैदान में स्थित हनुमान मंदिर के समीप और केजी रोड में राजकीय कन्या प्लस टू ...