आरा, अक्टूबर 24 -- Ara News: - सीवान की अवैध फैक्ट्री में हादसे के बाद मुख्यालय का अलर्ट, हरकत में आया जिला प्रशासन - रिहायशी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संचालित हैं दोनों लाइसेंसी दुकानें, हादसे की बनी रहती आशंका - लाइसेंस की संचिकाएं खंगाल रहा प्रशासन, पर्व-त्योहारों में दूसरे शहरों से पटाखे लाकर फुटकर बिक्री करते हैं दुकानदार आरा, हमारे संवाददाता। सीवान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद आतिशबाजी के कारोबार की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। भोजपुर जिला मुख्यालय आरा शहर में पटाखों की बिक्री के लिए महज दो लाइसेंसी दुकानें हैं, लेकिन छठ और दीपावली जैसे बड़े पर्व- त्योहारों के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में पटाखों की दुकानें जगह-जगह सज जाती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि जब शहर में पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंसी...