आरा, अक्टूबर 5 -- Ara News: भव्यता की होड़ और महंगाई ने बढ़ा दिया है पूजा का अच्छा-खासा बजट वर्ष 2016 में दो-तीन लाख में बनता था पंडाल, अब 15 लाख तक खर्च आरा, निज प्रतिनिधि। कभी सादगी और भक्ति का प्रतीक रहा आरा का दुर्गापूजा पंडाल अब भव्यता और तकनीक की होड़ का अखाड़ा बन गया है। पिछले दस वर्षों में पूजा पंडालों की लागत में चार से पांच गुना तक की बढ़ोतरी हुई है। 2016 में जो पंडाल दो से तीन लाख रुपये में तैयार हो जाता था, उसी स्तर का पंडाल इस साल 2026 में 10 से 15 लाख रुपये में बन रहा है। शहर की प्रमुख पूजा समितियों से मिली जानकारी के अनुसार बजट बढ़ने के पीछे तीन बड़े कारण हैं। पंडाल की थीम, लाइटिंग और मूर्ति की लागत। पंडाल निर्माण में जहां पहले स्थानीय कारीगर का इस्तेमाल होता था, अब बंगाल सहित अन्य जगहों के कारीगर को बुलाकर निर्माण कराया जा...