आरा, अगस्त 13 -- Ara News: आरा। भाजपा की जिला इकाई की ओर से आज शुक्रवार को जेपी स्मारक से वार मेमोरियल तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि तिरंगा यात्रा में प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, विधायक, जिला पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा शहर के गणमान्य लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रभारी मंत्री मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- Pakur News: महेशपुर भाजपा मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा महेशपुर बैठक म...