आरा, सितम्बर 1 -- Ara News: आरा। जिला बार एसोसिएशन आरा के सत्र 2026-28 के लिए मंगलवार को सिविल कोर्ट परिसर स्थित पुस्तकालय भवन में तीसरे दिन भी मतगणना समाप्त हुई। निर्वाची पदाधिकारी मनलाल सिंह ने बताया कि तीन संयुक्त सचिव पद के लिए अधिवक्ता रीना दयाल, राजू कुमार सिंह और कमलेश दत्त पांडेय, वरीय कार्यकारणी के पांच सदस्य अधिवक्ता प्रतिमा सिंह, विनीता कुमारी (निर्विरोध) दीपक कुमार, जय प्रकाश तिवारी और संजय कुमार सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। बता दें कि विभिन्न 16 पदों के लिए 46 अधिवक्ता उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे थे। यह भी पढ़ें- Ara News: आरा बार एसोसिएशन : दूसरे दिन भी मतगणना में निर्वाचित हुए पदाधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...