आरा, अगस्त 6 -- Ara News: आरा। आरा बार एसोसिएशन चुनाव 2026-28 की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाची पदाधिकारी अधिवक्ता मनलाल सिंह ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। आठ से 13 अगस्त तक उम्मीदवारों का नामांकन, 14 अगस्त को नामांकन पत्र की जांच, 17 अगस्त को नामांकन वापसी, 18 अगस्त को उम्मीदवारों के नामांकन सूची का अंतिम प्रकाशन, 29 अगस्त की सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम छह बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...