आरा, सितम्बर 3 -- Ara News: आरा। आरा बार एसोसिएशन के चुनाव सत्र 2026-28 में ऑडिटर पद पर अधिवक्ता प्रमोद कुमार राय ( नोटरी पब्लिक, सिविल कोर्ट आरा) ने रिकॉर्ड 746 मत प्राप्त कर शानदार एवं ऐतिहासिक विजय हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार पांडेय को 243 मतों के भारी अंतर से पराजित कर ऑडिटर पद पर निर्वाचित होने का गौरव प्राप्त किया। प्रमोद कुमार राय की यह शानदार जीत आरा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता समुदाय के बीच उनके प्रति विश्वास, समर्थन एवं व्यापक स्वीकार्यता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Ara News: बार के प्रमोद कुमार राय को दी गई बधाईपुरस्कार व बधाई रिकॉर्ड मतों से मिली इस जीत ने चुनाव परिणाम को विशेष बना दिया है और अधिवक्ता समुदाय में उनकी सफलता को लेकर हर्ष का माहौल है। प्रमोद कुमार राय की ऐतिहासिक विजय पर आरा बार एसोसि...