आरा, जुलाई 2 -- Ara News: -बामपाली, मसाढ़, कारीसाथ और अमराई नवादा में लंबे यू टर्न से बचने के लिए नियमों की धज्जियां उड़ा हर दिन मौत से मुकाबला कर रहे वाहन चालक -स्थानीय जरूरतों के अनुरूप न अंडरपास बने, न सर्विस रोड और न ही पर्याप्त कट, बाजार, पेट्रोल पंप और गांवों तक पहुंचने के लिए अपनाया जा रहा जानलेवा शॉर्टकट जगदीशपुर, निज संवाददाता आरा-बक्सर फोरलेन (एनएच-922) को तेज और सुरक्षित सफर के लिए बनाया गया था, लेकिन आज यही सड़क कई स्थानों पर हादसों का बड़ा कारण बनती जा रही है। आपके अपने प्रिय अखबार हिन्दुस्तान की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया कि फोरलेन के कई हिस्सों में स्थानीय जरूरतों के अनुरूप अंडरपास, सर्विस रोड और सुरक्षित यू टर्न की व्यवस्था नहीं होने से लोग मजबूरी और जल्दबाजी में गलत दिशा से फोरलेन पर चढ़ रहे हैं। बामपाली, मसाढ़, कारीसा...