आरा, अक्टूबर 22 -- आरा जंक्शन पर यात्रियों से संवाद Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि । पूर्व मध्य रेल के विशेष अभियान-छह के तहत गुरुवार को आरा जंक्शन पर 'रेल जन संवाद' का आयोजन किया गया। इसमें यात्रियों से सीधे संवाद कर स्वच्छता, टिकटिंग, खानपान और अन्य यात्री सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली गई। अभियान का उद्देश्य यात्रियों की भागीदारी से सेवाओं को बेहतर बनाना और स्टेशन को स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल बनाना है। मालूम हो कि 22 अक्तूबर को देशभर में आयोजित इस पहल के तहत आरा जंक्शन पर प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. संजीव एनके ने यात्रियों से फीडबैक लिया। यात्रियों को कूड़ा डस्टबिन में डालने और प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण के लिए प्रेरित किया गया। रेलवे के निर्देश पर प्राप्त शिकायतों को तीन श्रेणियों में बांटकर कार्रवाई होगी। ...