आरा, अगस्त 10 -- Ara News: -मालगोदाम कुलहड़िया शिफ्ट होने के बाद बनेंगे दो नए प्लेटफार्म -आरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो व तीन का होगा ऊंचीकरण -अस्पताल में पॉलीक्लिनिक और पूरे स्टेशन पर सीसीटीवी की तैयारी आरा, निज प्रतिनिधि। आरा जंक्शन के विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर रेलवे ने बड़ी पहल शुरू की है। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सोमवार को आरा जंक्शन का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने सिक लाइन, रेलवे अस्पताल, आरपीएफ बैरक समेत विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया और विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन कर आम यात्रियों और रेल कर्मियों को सौगात दी। सुबह करीब 10 बजे परख सैलून से आरा पहुंचे महाप्रबंधक का रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का उद्...