आरा, अगस्त 22 -- Ara News: रानी पूजा ने विश्व चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण और एक कांस्य, अर्पिता सिंह बनीं बिहार स्टेट चैंपियन आरा, निज प्रतिनिधि। जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को आरा के पकड़ी-रमना रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल के सभागार में अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह समारोह में शतरंज के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश, राज्य और जिले का नाम रोशन करने वाली प्रतिभावान खिलाड़ी रानी पूजा और अर्पिता सिंह को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ संरक्षक डॉ. एसके रुंगटा ने की। संघ के अध्यक्ष डॉ. केएन सिन्हा वर्चुअल माध्यम से समारोह में शामिल हुए। मुख्य अतिथि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के पूर्व कुलसचिव प्रो. रणविजय कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि नॉट्रेडेम हाई ...