Ara News: आरा : संभावना स्कूल के छात्र श्रेयांश सिंह ने बिहार राज्य भरत्तोलन में जीता सिल्वर मेडल
आरा, अक्टूबर 23 -- Ara News: आरा। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के छात्र श्रेयांश कुमार सिंह ने वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अपनी सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय की कक्षा 12वीं के छात्र श्रेयांश कुमार सिंह ने विद्यालय भारत्तोलन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट् प्रदर्शन किया है। उसने भोजपुर जिला खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। वही प्रमंडल खेलकूद प्रतियोगिता में भी उसने प्रथम स्थान लाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद बिहार राज्य खेलकूद प्रतियोगिता में उसने उच्चस्तरीय खेल का प्रदर्शन करते हुए सेकंड स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल को अपने नाम किया। उसकी इस उपलब्धि पर विद्यालय की निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने बधाई दी है। प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.