आरा, अगस्त 14 -- Ara News: आरा। श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञान स्थली, उच्च विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आदित्य तिवारी के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में विद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक- शिक्षिका एवं कर्मियों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर 'वंदे मातरम्' एवं देशभक्ति के नारों के साथ निकाली गई इस यात्रा से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता-अखण्डता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के लिए प्रेरित किया गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली तिरंग...