आरा, नवम्बर 25 -- Ara News: आरा, हिंदुस्तान संवाददाता। आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकिया गांव में मंगलवार की रात शादी समारोह में फायरिंग कर दो की हत्या कर दी गई है। इस वारदात में एक घायल भी है। मृतकों में मुफस्सिल थाने के शुभकरणगंज गांव निवासी राहुल कुमार और दीपक कुमार शामिल हैं। घायल दौलतपुर गांव का सोनू कुमार है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की है। बताया जा रहा है कि जयमाल के बाद करीब 11.30 बजे फायरिंग हुई। एसडीपीओ के अनुसार पूर्व के विवाद में ही गोली मारी गयी है। हमलावरों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Chapra News: पुराने विवाद में युवक को मारी दो गोली, पीएमसीएच रेफर बताया जा रहा है कि राहुल के मामा की बेटी की शादी थी।...