आरा, अक्टूबर 8 -- मझौंवा बांध के पास महिला की हत्या Ara News: -नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा बांध के समीप गुरुवार की सुबह मिला महिला का शव -घटनास्थल से मिली खून लगी ईंट, एफएसएल की टीम एकत्रित कर ले गयी साक्ष्य -दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए जांच के लिए लिया गया वेजाइनल स्वाब -सीसीटीवी में महिला को डंडे से पीटते दिख रहा युवक, हिरासत में ले हो रही पूछताछ आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के मझौंवा बांध के समीप एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। डंडे से मारपीट करने के बाद ईंट से कूंच कर उसे मार डाला गया है। उसका शव गुरुवार की सुबह बरामद किया गया। उसके चेहरे और कान के पास खून लगा जख्म पाया गया है। घटनास्थल से खून लगी एक ईंट और करीब डेढ़ सौ रुपए मूल्य का खुदरा बरामद किया गया है। महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका भी जताई जा रह...