आरा, अगस्त 15 -- Ara News: आरा। माउंट लिट्रा जी विद्यालय बामपाली, आरा के प्रांगण में स्पेक्ट्रा 2026 का भव्य आयोजन किया गया। यह वार्षिक विज्ञान, कला एवं नवाचार प्रदर्शनी विद्यालय के छात्रों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच बनी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण प्रकाश ( डी.डी.सी.,भोजपुर,बिहार) और विद्यालय निदेशक श्रेयांश जैन, उपाध्यक्षा सुचिता जैन, प्राचार्या डॉ. सहाया मेरी एवं उपप्राचार्य विजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की प्रार्थना प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि का स्वागत श्रेयांश जैन द्वारा पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया गया। मंच पर प्रधानाध्यापक श्री रत्नेश चौबे, जूनियर कॉर्डिनेटर प्रियंका दत्ता सहित सभी शिक्षक , अभिभावक और छात्र उपस्थ...